साइकिल यात्रा के दौरान पौधारोपण कर दी गई हरित श्रद्धांजलि
Sunday
Comment
साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजि०) द्वारा आयोजित 541वीं निरंतर रविवारीय साईकिल यात्रा के तहत रविवार को जमुई श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गिद्धौर प्रखंड के कोल्हूआ गांव पहुंची, जहां जीके जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पौधारोपण कर हरित संदेश दिया गया। यात्रा से जुड़े सक्रिय सदस्य लड्डू मिश्रा के बड़े पिता स्वर्गीय योगेश मिश्र की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और हरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में अपने पूर्वजों, शिक्षकों और पर्यावरण के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने “एक पौधा, एक छात्र” संकल्प के साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे को श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, विद्यालय कर्मी धीरज कुमार, विवेक कुमार साव, विकास कुमार साव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 Response to " साइकिल यात्रा के दौरान पौधारोपण कर दी गई हरित श्रद्धांजलि"
Post a Comment