50 हजार सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर 'ट्रेड विथ राखी' का जश्न, डिजिटल ट्रेडिंग सीखने के लिए सैकड़ों लोग जुड़ रहे
Thursday
Comment
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने वाले मंच 'ट्रेड विथ राखी' ने 50 हजार सब्सक्राइबर्स का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शहर के जूम फूड प्लाजा में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स, शुभचिंतक और स्थानीय लोग शामिल हुए तथा संचालिका राखी कुमारी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान राखी कुमारी ने केक काटकर खुशी साझा की। मुख्य अतिथि जिला पार्षद सदस्य अनिल साह का अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मान किया गया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन साह एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव निवास कुमार वर्मा का भी स्वागत किया गया। राखी कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों की है जिन्होंने उनके मंच पर भरोसा जताया और लगातार जुड़े रहे। उन्होंने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक लोगों तक ट्रेडिंग की बुनियादी जानकारी पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जमुई में भले ही उन्हें कम लोग जानते हों, लेकिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग उनके चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2022 में अपने भाई से प्रेरित होकर उन्होंने ट्रेडिंग सीखना शुरू किया। इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि सही जानकारी के अभाव में कई लोग नुकसान उठाते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने 'ट्रेड विथ राखी' नाम से यूट्यूब चैनल और बाद में एक मोबाइल एप की शुरुआत की। राखी ने बताया कि उनके एप पर ट्रेडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। वर्तमान में 500 से अधिक लोग एप के माध्यम से ट्रेडिंग की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों तक ट्रेडिंग और वित्तीय जागरूकता से जुड़ी उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग बेहतर समझ के साथ वित्तीय निर्णय ले सकें।
भविष्य में भी इस दिशा में बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना: शेयर बाजार, फॉरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी या किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग वित्तीय जोखिमों के अधीन होती है। इसमें लाभ के साथ पूंजी का नुकसान भी हो सकता है। किसी भी प्लेटफॉर्म, वीडियो या सलाह के आधार पर निवेश या ट्रेडिंग करने से पहले स्वयं पूरी जानकारी प्राप्त करें, आवश्यकता होने पर वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श लें और अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार ही निर्णय लें। ट्रेडिंग हमेशा अपने जोखिम पर करें।



0 Response to " 50 हजार सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर 'ट्रेड विथ राखी' का जश्न, डिजिटल ट्रेडिंग सीखने के लिए सैकड़ों लोग जुड़ रहे"
Post a Comment