-->
जमुई में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आगाज, मंत्री-सचिव ने लिया जायजा। 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का भरोसा, जनता की उमड़ी भीड़

जमुई में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आगाज, मंत्री-सचिव ने लिया जायजा। 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का भरोसा, जनता की उमड़ी भीड़



बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी जनसमस्या समाधान पहल ‘सहयोग शिविर’ के प्रथम चरण का मंगलवार को जमुई जिले में भव्य शुभारंभ हुआ। जिले के सभी दस प्रखंडों की चयनित 20 पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के काउंटरों पर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री ने जमुई प्रखंड के थेगुआ, गिद्धौर के सेवा तथा चकाई के माधोपुर पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करना प्रशासन की जवाबदेही होगी। जिला पदाधिकारी ने थेगुआ, झाझा के छापा और अलीगंज के मिर्जागंज पंचायत में आयोजित शिविरों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को ‘सहयोग पोर्टल’ की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि आवेदन लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों से क्रमशः 10वें और 20वें दिन स्पष्टीकरण लिया जाएगा, जबकि 30 दिनों के भीतर समाधान नहीं होने पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई स्वतः शुरू होगी। वहीं जमुई जिला के प्रभारी सचिव ने इंदपै, अमारी और इटासागर पंचायतों में शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पहली बार जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है, जो एक ऐतिहासिक पहल है। शिविरों में लोगों ने नई शिकायतें दर्ज कराने के साथ-साथ पूर्व में किए गए आवेदनों के समाधान स्वरूप प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सरकारी लाभ भी मौके पर प्राप्त किए। ऑन-द-स्पॉट समाधान मिलने से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

0 Response to "जमुई में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आगाज, मंत्री-सचिव ने लिया जायजा। 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का भरोसा, जनता की उमड़ी भीड़"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article