-->
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 300 महिलाओं को किया जागरूक, चार मेधावी विद्यार्थियों को मिली ₹10-10 हजार की छात्रवृत्ति

क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 300 महिलाओं को किया जागरूक, चार मेधावी विद्यार्थियों को मिली ₹10-10 हजार की छात्रवृत्ति



 क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कूटा) की ओर से शनिवार को शहर के सगुन वाटिका में सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखने, जरूरत से अधिक ऋण नहीं लेने तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जमुई के साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महिलाओं को समय पर ऋण चुकाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चार मेधावी विद्यार्थियों मानसी कुमारी, रिचा कुमारी, प्रियांशु कुमारी और रिशु रंजन को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, प्रमाणपत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। साइबर डीएसपी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह एवं एरिया मैनेजर विकास कुमार ने की। जोनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करती है तथा व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत बाढ़ राहत सामग्री, विद्यालयों में छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए कुर्सियां, स्वास्थ्य केंद्रों में बेड सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी करती है। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर नीतीश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार, जमुई थाना के सब इंस्पेक्टर रामनारायण यादव, लक्ष्मीपुर चिंवेरिया के वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरयुग कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 300 महिलाओं को किया जागरूक, चार मेधावी विद्यार्थियों को मिली ₹10-10 हजार की छात्रवृत्ति"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article