-->
 उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 127.5 लीटर विदेशी शराब के साथ टाटा टियागो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 127.5 लीटर विदेशी शराब के साथ टाटा टियागो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार



बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए जमुई उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग की टीम ने मिसिर बीघा, अंबा नहिटार (जमुई थाना क्षेत्र) में कार्रवाई करते हुए एक टाटा टियागो कार से 127.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब से लदी कार को भी जब्त कर लिया गया। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तस्करों के लिए जमुई होकर शराब की खेप ले जाना आसान नहीं रह गया है। उत्पाद विभाग की सतर्कता और लगातार निगरानी के कारण शराब माफियाओं की हर चाल नाकाम होती दिखाई दे रही है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम लगातार चौकसी बरत रही है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई कर रही है। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

0 Response to " उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 127.5 लीटर विदेशी शराब के साथ टाटा टियागो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article