-->
मटिया स्थित नेचर विलेज पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व सीईओ व भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह ने किया भव्य स्वागत

मटिया स्थित नेचर विलेज पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व सीईओ व भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह ने किया भव्य स्वागत



जमुई। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के जमुई आगमन पर जमुई प्रखंड के मटिया स्थित नेचर विलेज में उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सीईओ एवं भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दामोदर रावत का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, बेहतर परिवहन व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


वहीं, निर्भय प्रताप सिंह ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और जमुई के सर्वांगीण विकास के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने मंत्री के साथ मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी बातें रखीं।

0 Response to "मटिया स्थित नेचर विलेज पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व सीईओ व भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह ने किया भव्य स्वागत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article