-->
₹87.89 लाख से गदहरा आहर का जीर्णोद्धार पूरा 70 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा सालभर सिंचाई का लाभ

₹87.89 लाख से गदहरा आहर का जीर्णोद्धार पूरा 70 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा सालभर सिंचाई का लाभ

 



जमुई। जिले के चकाई प्रखंड में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा गदहरा आहर के जीर्णोद्धार कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर ₹87.89 लाख की लागत आई है। विभाग के अनुसार, आहर के जीर्णोद्धार के बाद क्षेत्र की लगभग 70 हेक्टेयर कृषि भूमि को वर्षभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को समय पर सिंचाई मिल सकेगी, फसल उत्पादन में वृद्धि होगी तथा कृषि लागत कम करने में भी मदद मिलेगी। गदहरा आहर के पुनर्जीवन से खरीफ के साथ-साथ रबी और अन्य फसलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार की "हर खेत तक सिंचाई का पानी" योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पुराने जलस्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य लगातार कर रहा है। विभाग का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

0 Response to "₹87.89 लाख से गदहरा आहर का जीर्णोद्धार पूरा 70 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा सालभर सिंचाई का लाभ"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article