-->
समृद्धि यात्रा को लेकर जमुई में तैयारी तेज, डीएम ने किया कुंड घाट और लछुआड का निरीक्षण

समृद्धि यात्रा को लेकर जमुई में तैयारी तेज, डीएम ने किया कुंड घाट और लछुआड का निरीक्षण



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर जमुई जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार (आईएएस) ने लछुआड और कुंड घाट जलाशय परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने हेलीपैड, मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विकास स्टॉल के लिए स्थान चयन और व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह संभावित दौरा प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आयोजन स्थल पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर बल दिया, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत सिकंदरा और नगर परिषद जमुई को कार्यक्रम स्थल और आसपास के मार्गों की साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

0 Response to "समृद्धि यात्रा को लेकर जमुई में तैयारी तेज, डीएम ने किया कुंड घाट और लछुआड का निरीक्षण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article