कारगिल विजय दिवस पर जमुई में लगेगा रक्तदान शिविर | शहीदों को रक्तदान कर दी जाएगी श्रद्धांजलि
Saturday
Comment
जमुई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जमुई सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक संस्था प्रबोध जन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस शिविर के माध्यम से देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शिविर के सफल आयोजन को लेकर संस्था के सदस्यों ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिविर प्रभारी रौशन सिंह, संस्था के सचिव सुमन सौरभ एवं सौरभ मिश्रा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। संस्था के सचिव सुमन सौरभ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग, समर्पण और देशभक्ति की याद दिलाता है। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का प्रयास किया जाए। इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रभारी रौशन सिंह ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

0 Response to "कारगिल विजय दिवस पर जमुई में लगेगा रक्तदान शिविर | शहीदों को रक्तदान कर दी जाएगी श्रद्धांजलि"
Post a Comment