-->
जमुई में दिनदहाड़े CSP से 3 लाख की लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार

जमुई में दिनदहाड़े CSP से 3 लाख की लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार



जिले में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को लछुआड़ थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक गमछे से चेहरा ढककर सीएसपी केंद्र में घुस आए और संचालक की कनपटी पर हथियार सटा दिया। बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए।सीएसपी संचालक नावाडीह निवासी विनोद महतो ने बताया कि यह सीएसपी केंद्र नेहा कुमारी के नाम से संचालित है। उस समय वह ग्राहकों के जमा-निकासी का कार्य कर रहे थे और केंद्र पर चार ग्राहक मौजूद थे। तीन ग्राहक पैसे निकालकर बाहर निकल गए थे, तभी दो युवक दरवाजे को लात मारते हुए अंदर घुस आए और हथियार दिखाकर कैश लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार एक बदमाश की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हाल के महीनों में जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही वारदातों के कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


0 Response to "जमुई में दिनदहाड़े CSP से 3 लाख की लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article