पेयजल समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अभियंताओं के नंबर जारी
Wednesday
Comment
जिले में पेयजल संकट की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जमुई द्वारा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष अगले आदेश तक कार्यरत रहेगा। जारी जानकारी के मुताबिक नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 854428957 निर्धारित किया गया है। इस नंबर पर प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। खराब चापाकल तथा हर घर नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं की सूचना भी इसी नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है।नियंत्रण कक्ष में सोनम कुमारी को प्राक्कलक पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए कनिष्ठ अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। जमुई प्रखंड के लिए कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार (मो. 7296086805) तथा सहायक अभियंता विकास कुमार कुशवाहा (मो. 8544287749) को जिम्मेदारी दी गई है। अलीगंज प्रखंड के लिए शाहबाज आलम (मो. 9060380786), सिकंदरा प्रखंड के लिए प्रियंका किरण (मो. 9798524610) तथा खैरा प्रखंड के लिए मुकेश कुमार (मो. 9102598475) को तैनात किया गया है। इन प्रखंडों के लिए सहायक अभियंता के रूप में प्रवीण कुमार (मो. 7004837881) कार्य करेंगे। इसके अलावा लक्ष्मीपुर प्रखंड के लिए निशिकांत राज (मो. 8877281033), बरहट प्रखंड के लिए मसरूर आलम (मो. 7782004063), गिद्धौर प्रखंड के लिए वर्षा (मो. 6203862994) तथा झाझा प्रखंड के लिए सद्दाम हुसैन (मो. 8268031983) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन प्रखंडों के लिए सहायक अभियंता के रूप में रंजीत कुमार (मो. 7870054855) तैनात रहेंगे। सोनो प्रखंड के लिए रिंकू राज (मो. 6203907851) तथा चकाई प्रखंड के लिए कुमार जय (मो. 9546019559) को कनिष्ठ अभियंता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इन क्षेत्रों के लिए सहायक अभियंता प्रदीप कुमार (मो. 8544289956) रहेंगे। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जमुई ने जिले के लोगों से अपील की है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष या संबंधित अभियंताओं को दें, ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके।

0 Response to "पेयजल समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अभियंताओं के नंबर जारी"
Post a Comment