-->
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कटौना में पौधारोपण, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कटौना में पौधारोपण, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



जमुई | Jamui Star News Desk

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के तत्वावधान में 531वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के क्रम में बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत स्थित पुस्तकालय भवन के समीप महिलाओं के सम्मान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साइकिल यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने मिलकर पौधे लगाए और महिला शक्ति के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कटौना पंचायत के मुखिया Kapil Dev Prasad Yadav ने कहा कि महिला और पौधा दोनों ही सृजन, संरक्षण और जीवन के आधार हैं। जिस प्रकार महिला अपने स्नेह, त्याग और संस्कारों से परिवार और समाज को संवारती है, उसी प्रकार एक छोटा पौधा समय के साथ बढ़कर धरती को हरियाली, शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करता है।


इस मौके पर वार्ड सदस्य फूलवंती देवी ने कहा कि महिला दिवस पर पौधारोपण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और प्रकृति को संरक्षण मिलेगा, वही समाज सच्चे अर्थों में समृद्ध और विकसित बन सकता है। साइकिल यात्रा के सदस्य लड्डू मिश्रा और अमित कुमार सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और महिलाओं को समान अधिकार व सम्मान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में कटौना पंचायत के कई ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थीं

0 Response to "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कटौना में पौधारोपण, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article