-->
जमुई में मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को विपणन किट, आइस बॉक्स एवं वाहन का वितरण

जमुई में मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को विपणन किट, आइस बॉक्स एवं वाहन का वितरण



 जमुई। जिले में मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने चयनित लाभार्थियों को विपणन किट, आइस बॉक्स तथा मछलियों के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष वाहनों की चाबी प्रदान की। इसके साथ ही मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को सचल शिकारमाही के लिए आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करना तथा उनके व्यवसाय को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना है।

आइस बॉक्स और परिवहन वाहनों की सहायता से मछलियों को तालाब से बाजार तक सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उनकी गुणवत्ता बरकरार रहेगी और बाजार में उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

0 Response to "जमुई में मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को विपणन किट, आइस बॉक्स एवं वाहन का वितरण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article