जमुई में ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियां तेज, डीएम ने किया कुंड घाट और लछुआड का निरीक्षण
Tuesday
Comment
संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री Nitish Kumar के जमुई आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार (आईएएस) ने सोमवार को लछुआड और कुंड घाट जलाशय परियोजना क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड से लेकर मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विकास स्टॉल की तैयारी का भी आकलन किया।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए आयोजन स्थल पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात प्रबंधन के लिए भी प्रभावी योजना बनाने को कहा, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत सिकंदरा और नगर परिषद जमुई को कार्यक्रम स्थल और आसपास के मार्गों की साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।

0 Response to "जमुई में ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियां तेज, डीएम ने किया कुंड घाट और लछुआड का निरीक्षण"
Post a Comment