-->
 सिकंदरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

सिकंदरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद



जमुई। जिले के सिकंदरा थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को पुलिस ने सिकंदरा बाजार क्षेत्र से चोरी के सामान के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के क्रम में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सिकंदरा निवासी विनोद ठठेरा उर्फ कारू के घर पर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमन कुमार, पिता अंजनी भगत, निवासी पुरानी बाजार, थाना सिकंदरा तथा रिक्की कुमार, पिता प्रदीप साव, निवासी पुरानी बाजार, थाना सिकंदरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विनोद ठठेरा उर्फ कारू, पिता कृष्ण ठठेरा, निवासी सिकंदरा के घर पर भी छापेमारी की गई है। इस संबंध में सिकंदरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

आकाश राज की रिपोर्ट 

0 Response to " सिकंदरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article