लछुआड़ में हुई लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।अवैध हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद
Thursday
Comment
जमुई। जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का जमुई पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 09 जनवरी 2026 को लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के पास दो व्यक्तियों के साथ चार अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर लछुआड़ थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 09.01.2026, धारा 309 (4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार (19 वर्ष), पिता वीरेंद्र यादव, निवासी बाल्डा, थाना लछुआड़, जिला जमुई तथा अमित कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल तांती, निवासी बाल्डा, थाना लछुआड़, जिला जमुई के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन (वीवो व पोको कंपनी) तथा घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई त्रिपिकेश कुमार सिंह सहित लछुआड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
आकाश राज की रिपोर्ट

0 Response to "लछुआड़ में हुई लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।अवैध हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद"
Post a Comment