जमुई में 32 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक महिला गिरफ्तार
Tuesday
Comment
जमुई होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 32 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नबीनगर, थाना जमुई, जिला जमुई में की गई। उत्पाद पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान गुड़िया देवी (उम्र 34 वर्ष), पति – बजरंगी साव, निवासी नवीनगर, थाना जमुई, जिला जमुई के घर से कुल 15.75 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई। बरामद शराब को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्ता को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
होली पर्व के मद्देनज़र उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण बिहार-झारखंड बॉर्डर से शराब तस्करी की आशंका को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कुछ शराब माफिया विभिन्न तरीकों से अवैध शराब लाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उत्पाद विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी या अवैध भंडारण में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है कि शराब से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके ।

0 Response to "जमुई में 32 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक महिला गिरफ्तार"
Post a Comment