-->
जमुई में मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15–20 राउंड चली गोलियां, चार युवक गंभीर रूप से घायल

जमुई में मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15–20 राउंड चली गोलियां, चार युवक गंभीर रूप से घायल



जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार की देर शाम करीब 7 बजे मामूली विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को छाती, गर्दन और कंधे में गोली लगी है। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान एवं अलीम खान के पुत्र अरमान खान के रूप में की गई है। सभी घायलों में नुमान खान की स्थिति सबसे अधिक नाजुक बताई जा रही है। घटना को लेकर गोली चलाने का आरोप रिजवान खान उर्फ नाटो तथा उनके पुत्र नुमान खान, गुफरान खान, अब्दुल्लाह खान और शमीम खान पर लगाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। टाउन थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली, वहीं एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

0 Response to "जमुई में मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15–20 राउंड चली गोलियां, चार युवक गंभीर रूप से घायल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article