-->
जमुई में शैलेन्द्र महतो निर्विरोध जदयू जिलाध्यक्ष, मुंगेर में सौरभ निधि को कमान

जमुई में शैलेन्द्र महतो निर्विरोध जदयू जिलाध्यक्ष, मुंगेर में सौरभ निधि को कमान



रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का जमुई जिलास्तरीय जिला अध्यक्ष चुनाव न्यू द्वारिका विवाह भवन, जमुई में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 10 नामांकन प्राप्त हुए, जिन्हें वैध पाया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही 7 उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ बाहर चले गए, जबकि शेष में से 2 उम्मीदवारों ने अपना समर्थन पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो को दे दिया।जिले में कुल 185 क्रियाशील मतदाता थे, जिनमें से 169 सदस्य उपस्थित रहे। 10 प्रखंड एवं 2 नगर में से 8 प्रखंड और 2 नगर के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के प्रस्तावक बने। इसके अलावा 7 प्रखंड एवं 2 नगर के सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र जिला निर्वाची पदाधिकारी को सौंपा।

उपस्थित 132 सदस्यों तथा एक पूर्व जिलाध्यक्ष, कुल 133 मतों का समर्थन प्राप्त कर शैलेन्द्र महतो को पुनः निर्विरोध जदयू का जमुई जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री सुमित सिंह भी उपस्थित रहे। चुनाव मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सुनील वर्णवाल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उधर, मुंगेर में भी जदयू संगठनात्मक चुनाव के तहत सर्वसम्मति से सौरभ निधि को नया जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय सौरभ निधि ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें निरंतर मिलता रहा है और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन और होली के रंगों के बीच जदयू कार्यालय उत्सव के माहौल में रंगा नजर आया। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। 

जमुई से आकाश राज की रिपोर्ट 

0 Response to "जमुई में शैलेन्द्र महतो निर्विरोध जदयू जिलाध्यक्ष, मुंगेर में सौरभ निधि को कमान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article