-->
जमुई में आधी रात आतंक! नकाबपोश बदमाशों का तांडव, RJD नेता के घर बमबाजी और लूट।

जमुई में आधी रात आतंक! नकाबपोश बदमाशों का तांडव, RJD नेता के घर बमबाजी और लूट।



जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरूडीह गांव में रविवार देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। आठ नकाबपोश बदमाशों ने स्थानीय विधायक सावित्री देवी के करीबी और राजद नेता सुरेश पासवान के घर को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की, महिलाओं के साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए दो देसी बम भी फोड़े। घटना के वक्त सुरेश पासवान पटना में मौजूद थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की पुत्री रूपा ने बताया कि रात करीब दो बजे जब वह मवेशियों को देखने घर से बाहर निकली, तभी नकाबपोश बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। पिता के बारे में पूछताछ की गई और उनके घर पर न मिलने से नाराज़ होकर बदमाशों ने रूपा के साथ मारपीट की। इसके बाद घर में मौजूद सभी महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया गया। अपराधियों ने बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकद राशि और जमीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मूल कागजात लूट लिए। इतना ही नहीं, लूटपाट के बाद जमीन के कागजातों में आग लगा दी गई, जिससे पास की एक झोपड़ी भी जलकर राख हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय बदमाशों ने घर के पास दो देसी बम फोड़ दिए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अपराधी जाते-जाते सरकारी नाले के पास एक जिंदा सुतली बम भी छोड़ गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे में बंद महिलाओं को बाहर निकाला। आग पर भी काबू पाया गया। सोमवार दोपहर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जिंदा बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि अपराधियों ने जमीन से जुड़े कागजातों को चुन-चुनकर जलाया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह पूरी घटना किसी पुराने जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकाई थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह वारदात सिर्फ लूटपाट की थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।

0 Response to "जमुई में आधी रात आतंक! नकाबपोश बदमाशों का तांडव, RJD नेता के घर बमबाजी और लूट।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article