-->
शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 45 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश

शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 45 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश



नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता एवं रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया को संचालन पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), मुंगेर को प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, जांच पदाधिकारी को सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा कर 45 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान दोष सिद्ध होने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के शोषण पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

0 Response to "शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 45 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article