रिश्वत और अनियमित नियुक्ति के आरोप में शिक्षा विभाग का लिपिक निलंबित
Saturday
Comment
शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अनियमितता और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मुंगेर में पदस्थापित एक निम्नवर्गीय लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई निदेशक (स्थापना), बिहार पटना के निर्देश पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मुंगेर प्रमंडल द्वारा की गई है। आरोप है कि संबंधित लिपिक द्वारा खुले आम नियुक्ति के नाम पर अभ्यर्थियों से ₹50 हजार की रिश्वत मांगी गई, विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर अनियमित पदस्थापन कराया गया तथा अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

0 Response to "रिश्वत और अनियमित नियुक्ति के आरोप में शिक्षा विभाग का लिपिक निलंबित"
Post a Comment