-->
 जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक में कम ऋण वितरण पर अपर समाहर्ता ने जताई नाराज़गी

जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक में कम ऋण वितरण पर अपर समाहर्ता ने जताई नाराज़गी



जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति सह जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय में आयोजित की गई, जिसमें दिसंबर 2025 की तिमाही के दौरान बैंकों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री रवि कान्त सिन्हा ने की। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने प्राथमिकता क्षेत्र में बैंकों द्वारा अपेक्षा से कम ऋण वितरण और कम सीडी अनुपात पर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया कि वे कृषि, स्वयं सहायता समूह, किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं। अपर समाहर्ता ने मजबूत कृषि ऋण प्रवाह की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों में ऋण वितरण बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने तथा ऋण वसूली तंत्र को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की स्थिति, ऋण वसूली, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित उद्यमियों के वित्त पोषण, जीविका योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के ऋण संपर्क, डेयरी विकास तथा पीएमईजीपी/पीएमएफएमई योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर बैंकों को ऋण वसूली में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि ऋण समय पर वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। कम प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-निलाम पत्र पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, बैंकिंग उप समाहर्ता श्री विनोद प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी एक्का सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to " जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक में कम ऋण वितरण पर अपर समाहर्ता ने जताई नाराज़गी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article