-->
गणतंत्र दिवस पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार



गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पंचायत क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन का झंडोत्तोलन के साथ विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में पंचायत के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र यादव, जमाल खान, फिरोज खान, महेंद्र यादव, किशन यादव, सुरेश पासवान, सतपाल चौरसिया, लोटन मंडल, प्रमोद मंडल, अरुण यादव, सुधीर यादव, मनोज यादव, विष्णु यादव, चमरू यादव, नेहाल खान, जबर खान, मुजफ्फर खान, मोहम्मद सिकंदर, सुबोध रविदास, दिवाकर रविदास, मुकेश दास, जागो रविदास, उमेश महतो, मंटू महतो, बंगाली महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासनिक उपस्थिति में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती शिवा कुमारी, पंचायत सचिव दीपक कुमार, रोजगार सेवक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक शिवम् कुमार,जिला परिषद प्रत्याशी राहुल यादव एवं दौलतपुर मुखिया प्रत्याशी गुण सागर नंदन यादव मौजूद रहे।

वहीं वार्ड सदस्य संजय मंडल, कन्हैया कुमार, शिवदानी पंडित, सोहन राम, विक्की कुमार, सागर कुमार, इम्तियाज मियां, मुजफ्फर, सबा जूना खान, मोहन ताती, मुकेश कुमार एवं दिवाकर रविदास ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को अब प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण कार्य पंचायत स्तर पर ही संपादित किए जा सकेंगे। इससे ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही पंचायत सरकार भवन के माध्यम से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। ग्रामीण सीधे पदाधिकारियों से संवाद कर अपनी समस्याओं और शिकायतों को रख सकेंगे। ग्राम सभा, पंचायत बैठक, सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के लिए अब एक स्थायी और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध रहेगा, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है कि इससे पंचायत सशक्त होगी और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेंगी। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीद और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

0 Response to "गणतंत्र दिवस पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article