-->
मणि द्वीप एकेडमी की बड़ी पहल | 450 छात्रों ने दी परीक्षा, 130 का चयन | Special Batch

मणि द्वीप एकेडमी की बड़ी पहल | 450 छात्रों ने दी परीक्षा, 130 का चयन | Special Batch



एकेडमी की ओर से कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष बैच में सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी कराई जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित प्रवेश परीक्षा में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन मणि द्वीप एकेडमी के जमुई-मलयपुर मुख्य परिसर और मरकट्टा कैंपस में किया गया। परीक्षा पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। विद्यार्थियों को ओएमआर शीट, प्रश्न-पत्र और रफ शीट उपलब्ध कराई गई। वहीं, पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और शिक्षकों की देखरेख में आयोजित की गई। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में 130 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं जल्द शुरू की जाएंगी। एकेडमी के चेयरमैन डॉ. बी. अभिषेक ने बताया कि विद्यार्थियों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार संपूर्ण पाठ्यक्रम की तैयारी कराई जाएगी। प्रत्येक बैच में 40 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, ताकि हर छात्र पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा सके। विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा नियमित साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट और प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एकेडमी में पर्सनलाइज्ड गाइडेंस और मेंटरशिप की भी व्यवस्था की गई है। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और कम समय में प्रश्न हल करने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। बाहरी विद्यार्थियों के लिए लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग सुरक्षित और वातानुकूलित हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्टल में पौष्टिक भोजन, अनुशासित वातावरण और पढ़ाई के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, जमुई शहर के विद्यार्थियों के लिए डे-बोर्डिंग सुविधा भी शुरू की गई है। यह सुविधा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगी। इसमें स्कूल होमवर्क, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता, खेलकूद और विश्राम की सुविधा शामिल होगी। इसके लिए मासिक शुल्क 3 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। चेयरमैन डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि मणि द्वीप एकेडमी का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सही सोच और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को यह सिखाते हैं कि उन्हें क्या सोचना है, यह नहीं, बल्कि कैसे सोचना है।इसी उद्देश्य के साथ चयनित विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं जल्द शुरू की जाएंगी।


0 Response to "मणि द्वीप एकेडमी की बड़ी पहल | 450 छात्रों ने दी परीक्षा, 130 का चयन | Special Batch"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article