-->
 सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और लोजपा नेताओं के बीच हुई चर्चा

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और लोजपा नेताओं के बीच हुई चर्चा



जमुई जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, शिवानी भारती, मुकेश सिंह एवं प्रवीण सिंह ने बैठक कर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक नियमों के पालन और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने जैसे अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। लोजपा नेताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि आमजन की सहभागिता से ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

0 Response to " सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और लोजपा नेताओं के बीच हुई चर्चा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article