-->
 जमुई के कमल टॉकीज में जादूगर शंकर सम्राट का शानदार आगाज़, पहले दिन उमड़ी भीड़

जमुई के कमल टॉकीज में जादूगर शंकर सम्राट का शानदार आगाज़, पहले दिन उमड़ी भीड़



रविवार को जमुई के कमल टॉकीज में प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के जादू का जलवा देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम उर्फ लोलो मियां ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में जादूगर शंकर सम्राट के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले ही दिन सैकड़ों की संख्या में जमुई के लोग कमल टॉकीज पहुंचे और जादू के रोमांचक करतबों का भरपूर आनंद उठाया। दर्शकों की भीड़ और उत्साह से पूरा परिसर गुलजार नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि मनुष्य मनोरंजन के कई साधन अपनाता है, लेकिन जादू का अपना एक विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य कार्य के साथ-साथ मनोरंजन नहीं करता, तो उसकी कार्य करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। वहीं मुख्य अतिथि मोहम्मद हलीम उर्फ लोलो मियां ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जो लोग मनोरंजन का माध्यम उपलब्ध कराते हैं, उन्हें पूरा सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जादूगर शंकर सम्राट लोगों का स्वस्थ मनोरंजन कर रहे हैं और इस प्रयास में उन्हें तथा उनकी पूरी टीम को नगर परिषद की ओर से हमेशा सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने जादू के अद्भुत प्रदर्शन की जमकर सराहना की और आयोजन को सफल बताया।

0 Response to " जमुई के कमल टॉकीज में जादूगर शंकर सम्राट का शानदार आगाज़, पहले दिन उमड़ी भीड़"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article