जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, प्रभात फेरी से लेकर विकास-सह-किसान मेला तक होंगे आयोजन
Saturday
Comment
जमुई जिला के स्थापना दिवस को आगामी 21 फरवरी को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जिला मुख्यालय, समाहरणालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों को नीली रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, विकास-सह-किसान मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस के साथ-साथ समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती भी समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर के सफल आयोजन के लिए उप विकास आयुक्त जमुई की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। प्रभात फेरी सुबह 7:00 बजे, जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेंगेइसके बाद स्वच्छता अभियान, जिसे नगर परिषद जमुई, झाझा और सिकंदरा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित करेंगीसुबह 10:00 बजे स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि10:15 बजे श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई में जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी ने बताया कि समारोह स्थल पर एक दिवसीय विकास-सह-किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, आईसीडीएस, डीआरडीए, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पीएचईडी, मद्य निषेध, जीविका, दिव्यांग सशक्तिकरण, निर्वाचन शाखा एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। ये स्टॉल पूर्वाह्न 9:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक खुले रहेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, सामान्य शाखा के पदाधिकारी श्री सावन कुमार, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री नागमणि कुमार वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पीएचईडी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, प्रभात फेरी से लेकर विकास-सह-किसान मेला तक होंगे आयोजन"
Post a Comment