-->
जमुई निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव

जमुई निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव



जमुई जिले के अभिषेक कुमार सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) का बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन GKC के जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर किया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने की।


दीपक अभिषेक ने इस अवसर पर अभिषेक कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से GKC बिहार में और अधिक सशक्त होगा। अपनी प्रतिक्रिया में अभिषेक कुमार सिन्हा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक तथा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अभिषेक के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों में जिला महासचिव मनोज सिन्हा, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, सतेंद्र शंकर सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, विमल कृष्ण सिन्हा, राजीव सिन्हा, सुशांत साईं सुंदरम, कुसुम सिन्हा, संगीता सिन्हा, अंजनी सिन्हा, रितेश सिन्हा, अनंत सिन्हा, नीरज सिन्हा समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

0 Response to "जमुई निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article