-->
बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी



जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसके लिए उन्होंने “गौ मतदाता संकल्प यात्रा” भी निकाली। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा केवल आस्था का विषय ही नहीं बल्कि समाज और संस्कृति की आधारशिला भी है। उन्होंने सनातनी हिन्दुओं से अपील की कि विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

शंकराचार्य जी ने यह भी बताया कि उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय दलों के कार्यालयों में जाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग रखी थी, लेकिन किसी भी दल ने इस विषय पर अपना पक्ष नहीं रखा। मजबूरी में अब बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रहा, जहां भक्तों ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी है।

0 Response to "बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article