
जमुई में विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
Wednesday
Comment
भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष आम, नींबू,जामून, इमारती वृक्ष सागवान, महोगनी के 8 पेड़ लगाये गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी आकाश कुमार ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्वकर्मा पूजा पर अवश्य एक वृक्ष लगायें। इस अभियान में करोड़ों पेड़ लगाना सहज हो जायेगा। प्रत्येक वाहन चालक विश्वकर्मा पूजा पर एक पेड़ अवश्य लगायें। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के परिणामस्वरूप उत्तराखंड में बादल फटने से भीषण जल प्रलय हुआ है।
15 लोगों की मौत हुई है। 30 लोग लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश से 4 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में भी बारिश से मानव जीवन परेशान है। अतः प्राकृतिक आपदाओं से संसार के मानव को सुरक्षित बचने हेतु घरों के आसपास कम पेड़ अवश्य लगायें। शाण्डिल्य ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात राज्य के महिसाणा जिला के बड़नगर में एक निर्धन परिवार में हुआ था। उनकी पूज्या माँ का नाम हीराबेन मोदी तथा पिता का नाम दामोदर दास मोदी था। उन्होंने 1982 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से एम0 ए 0 की पढ़ाई पूरा किये। वे 2025 में 75 वर्ष के हुए। 2014 में श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री पहली बार बने। 2024 में वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से 370 धारा हटाया गया। भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हुआ। अमानवीय 3 तलाक हटा। भारत में शरणार्थी हिन्दू , बौद्ध, सिख, जैन, पारसी को नागरिकता प्रदान किया गया। दुश्मन देश पाकिस्तान में घुस कर आतंकवाद का सफाया किया गया। अतः ऐसे राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री की आयु लंबी हो। ऐसे महानुभाव के जन्म दिवस पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है। पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में अंजलि कुमारी, खुशबू कुमारी, सदन बर्णवाल, राम बिलास शाण्डिल्य, आकाश कुमार, प्रभु मोदी, अंकित पंडित, विमल कुमार बर्णवाल इत्यादि ने भाग लिए।
0 Response to "जमुई में विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण"
Post a Comment