
आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका, डीएम ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Thursday
Comment
जमुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कलेक्टर श्री नवीन ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के पदचिह्नों पर चलने और मानवता के प्रति करुणा का भाव विकसित करने की अपील की।
कार्यक्रम में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने गांधी जी को महामानव बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया और वे हमेशा अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर एडीएम रविकांत सिंहा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, डीटीओ मो. इरफान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सौरभ कुमार, नजारत उप समाहर्ता भानु प्रकाश, डीसीएलआर तारिक रजा, डीईओ दया शंकर सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि दी।
0 Response to "आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका, डीएम ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि"
Post a Comment