
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जमुई मत्स्य कार्यालय में रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार
Saturday
Comment
जिला मुख्यालय स्थित मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार की सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार और जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार शामिल हैं।
इन पर आरोप है कि मछली पालन योजना के तहत लाभुक से ₹1.5 लाख की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
इस मामले में भेलवा मोहनपुर (सोनो प्रखंड) निवासी तुलसी यादव ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि सरकार द्वारा उसके खाते में भेजी गई अनुदान की राशि में से ये दोनों अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ₹50,000 की पहली किस्त लेते समय दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया गया। परिसर में मचा हड़कंप, आरोपी पटना भेजे जाएंगे छापेमारी के दौरान मत्स्य कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। निगरानी विभाग के डीएसपी ने दी जानकारी निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम ने बताया कि शिकायतकर्ता तुलसी यादव से दोनों अधिकारियों ने ₹1.5 लाख की मांग की थी। पीड़ित ने स्पष्ट कहा कि वह पूरी रकम एक साथ नहीं दे सकता, इसलिए तीन किस्तों में ₹50,000-₹50,000 करके देगा। आज पहली किस्त की डिलीवरी के समय इन दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
0 Response to "निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जमुई मत्स्य कार्यालय में रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार"
Post a Comment