-->
बिहार सरकार के खिलाफ उप मुख्य पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश

बिहार सरकार के खिलाफ उप मुख्य पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश



बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी नगर निकायों के उप मुख्य पार्षदों को अधिकार न दिए जाने के विरोध में आज पटना के गांधी मैदान में प्रदेशभर से आए उप मुख्य पार्षदों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने उप मुख्य पार्षदों को ना केवल उनके अधिकारों से वंचित किया है, बल्कि उनके साथ ठगने और अपमानित करने जैसा व्यवहार किया है।

कई बार आंदोलन और ज्ञापन देने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वही गांधी मैदान से पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन प्रशासन ने बीच रास्ते में ही उन्हें रोक दिया। बाद में कुछ पदाधिकारियों द्वारा मांग पत्र को स्वीकार कर विधानसभा में भेजा गया। प्रदर्शन में शामिल एक उप मुख्य पार्षद ने कहा, "जब तक हमें हमारे संवैधानिक अधिकार नहीं मिलते, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यह सिर्फ पद की बात नहीं है, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी की भी बात है। यह प्रदर्शन प्रदेश में स्थानीय स्वशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

0 Response to "बिहार सरकार के खिलाफ उप मुख्य पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article