
श्रेयसी सिंह का प्रहार — मेरी उपलब्धियाँ विपक्ष को सपना लग रही हैं!
Saturday
Comment
भारतीय जनता पार्टी जमुई द्वारा जमुई नगर के महावीर वाटिका में जमुई और सिकंदरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की, जबकि शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, विधायक श्रेयसी सिंह समेत अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो” पार्टी की रणनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियाँ जनता तक पहुँची हैं,
लेकिन विपक्ष बिना मुद्दे के भ्रम फैलाने में जुटा है। इस मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि जो वादे हमने किए थे, उन्हें मजबूती से पूरा किया है। जनता आज विकास देख रही है, और विपक्ष मेरी उपलब्धियाँ देखकर घबराया हुआ है। कार्यशाला में आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
0 Response to "श्रेयसी सिंह का प्रहार — मेरी उपलब्धियाँ विपक्ष को सपना लग रही हैं!"
Post a Comment