
जमुई को मिला सौगात, परमेश्वर धाम मंदिर के विकास के लिए 8.52 करोड़ की स्वीकृति। विधायक श्रेयसी सिंह के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि
Sunday
Comment
आकाश राज। जमुई वासियों के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है कि जिले के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल परमेश्वर धाम मंदिर के सर्वांगीण विकास हेतु ₹8.52 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति भाजपा विधायक आदरणीय श्रेयसी सिंह के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
यह परियोजना केवल मंदिर के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जमुई के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके माध्यम से जहां धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इस विकास कार्य को लेकर जनता के बीच उत्साह है और विधायक श्रेयसी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कदम उनकी जनता-प्रतिबद्धता और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की सोच को दर्शाता है। जमुई के भविष्य को सवारने की दिशा में यह एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
0 Response to " जमुई को मिला सौगात, परमेश्वर धाम मंदिर के विकास के लिए 8.52 करोड़ की स्वीकृति। विधायक श्रेयसी सिंह के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि"
Post a Comment