-->
श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण: श्रद्धेय नवल सिंह जी की पुण्यतिथि पर लगाया गया पीपल का वृक्ष

श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण: श्रद्धेय नवल सिंह जी की पुण्यतिथि पर लगाया गया पीपल का वृक्ष



वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय नवल सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए लखीसराय रेलवे परिसर स्थित पंजाबी मुहल्ला, नया बाजार में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व लखीसराय पेड़ उपक्रम के नगर प्रमुख रघुवंश प्रसाद ने किया, जिनका साथ पर्यावरण प्रहरी अमन कुमार एवं विकास कुमार ने दिया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य श्री रामबिलास शाण्डिल्य ने बताया कि संस्था 2008 से महापुरुषों की पुण्यतिथि पर स्मृति स्वरूप पौधारोपण कर रही है।

अब तक संस्था ने 1,21,913 वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “पर्यावरण भारती का एकमात्र उद्देश्य है वृक्षारोपण करना है! पर्यावरण संरक्षण करना है! शाण्डिल्य जी ने बढ़ती जनसंख्या और अंधाधुंध जंगल कटाई पर चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले समय में ऑक्सीजन भी बोतलों और सिलेंडरों में खरीदी जाएगी, यदि अभी सचेत नहीं हुए। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाए। कार्यक्रम श्रद्धेय नवल सिंह जी के पुण्य स्मरण में आयोजित किया गया। वे पटना विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी विषय में स्नातकोत्तर थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदों पर दायित्व निभाते हुए भारतीय किसान संघ में सह प्रांत संगठन मंत्री भी रहे। वे नालंदा ज़िले के अस्थावां प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर गाँव निवासी थे। उनका देहावसान 7 जुलाई 2025 को पटना में हुआ।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से रघुवंश प्रसाद, अमित कुमार मल्लिक, अमन कुमार, विकास कुमार चौधरी, निरंजन मोदी, आशीष मोदी, अक्षत राज, दीपक कुमार, प्रेम प्रकाश, रमेश ठाकुर, आसो मोदी, देव पाल, गोपाल वर्मा, डोमन मांझी, रजेश चंदवंशी, सुरेंद्र दास, मदन कुमार शर्मा, लाल बहादुर पासवान एवं चंद्रशेखर उपस्थित थे।

0 Response to "श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण: श्रद्धेय नवल सिंह जी की पुण्यतिथि पर लगाया गया पीपल का वृक्ष"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article