-->
सिकंदरा में “बिहार बदलाव सभा” में उमड़ा जनसैलाब, जनसुराज की नीतियों को मिला जनता का भरपूर समर्थन

सिकंदरा में “बिहार बदलाव सभा” में उमड़ा जनसैलाब, जनसुराज की नीतियों को मिला जनता का भरपूर समर्थन



जन सुराज पार्टी के नेतृत्व में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खरडीह सिकंदरा प्रखंड और सिलौढ़ी अलीगंज प्रखंड में आयोजित "बिहार बदलाव सभा" में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। भारी जनसमूह ने इस आयोजन को न सिर्फ समर्थन दिया बल्कि यह सभा स्थानीय राजनीति में बहस का विषय बन गई है।


सभा में जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, जनसुराज के सत्ता में आने के मात्र तीन महीने के भीतर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे, पलायन पर पूर्ण विराम लगेगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर खेती को सस्ती और लाभकारी बनाया जाएगा। बुजुर्गों को ₹2000 मासिक पेंशन और महिलाओं को सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस सभा में जनसुराज पार्टी के जमुई जिलाध्यक्ष इंजीनियर उत्तम कुमार ने सिकंदरा विधानसभा की उपेक्षा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “78 वर्षों में सिकंदरा को केवल वादे मिले, आज तक एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं खुला है। मैट्रिक के बाद छात्रों को एडमिशन के लिए 50-60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यह अन्याय अब खत्म होना चाहिए।


सभा में पार्टी के संभावित प्रत्याशी महादेव मांझी और प्रदीप चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने मिर्जागंज और सिलौढ़ी में आयोजित सभाओं के जरिए जनसुराज की पारदर्शी, जनभागीदारी आधारित शासन प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।


इस जनसभा में कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बिट्टू, चुनाव अभियान संयोजक अमित विक्रम, महिला अध्यक्ष नीलम मेहता, महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, किसान अध्यक्ष श्याम किशोर महतो, तथा कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।सभा में उपस्थित जनसैलाब और लोगों के उत्साह से यह संकेत मिला कि सिकंदरा सहित पूरे बिहार में बदलाव की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है। लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल वादे नहीं, समाधान चाहिए – और जनसुराज पार्टी को वे इस समाधान के रूप में देख रहे हैं।

0 Response to "सिकंदरा में “बिहार बदलाव सभा” में उमड़ा जनसैलाब, जनसुराज की नीतियों को मिला जनता का भरपूर समर्थन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article