
नीतीश कुमार मानसिक रूप से थक चुके हैं, चुनावी घोषणाएं सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट – मनोज भारती
Saturday
Comment
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "नीतीश बाबू मानसिक रूप से ढीले पड़ चुके हैं और चुनाव नजदीक आते ही की जा रही घोषणाएं केवल राजनीतिक स्टंट हैं। बिहार की जनता अब इन जुमलों में आने वाली नहीं है। मनोज भारती जमुई दौरे पर थे, जहां वे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार और जनसुराजी नेता अशोक सिन्हा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने पहुंचे। वापसी के क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
उन्होंने कहा कि 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद अब फिर 5 साल मांगना जनता का अपमान है। सरकार जन सुराज के बढ़ते प्रभाव से घबरा गई है, इसलिए अंतिम समय में घोषणाओं की बौछार की जा रही है। बिहार की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए, मनोज भारती ने कहा, आज राज्य में जो हालात हैं, वो जंगलराज’ नहीं बल्कि महाजंगलराज’ है। आए दिन हत्या, लूट और महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और पैसे की उगाही के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि, सुशासन केवल नाम का रह गया है, हकीकत में जनता भय, असुरक्षा और अन्याय का सामना कर रही है।
0 Response to "नीतीश कुमार मानसिक रूप से थक चुके हैं, चुनावी घोषणाएं सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट – मनोज भारती"
Post a Comment