
लोहा में ‘बदलाव सभा’ में उमड़ा जनसैलाब, जनसुराज की नीतियों को मिला जनसमर्थन
Friday
Comment
जमुई जिले के सोनो प्रखंड में जनसुराज पार्टी के नेतृत्व में लोहा पंचायत में आयोजित “बिहार बदलाव सभा” ने ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ एक नई राजनीतिक चेतन की ओर इशारा कर दिया। चकाई विधानसभा क्षेत्र के इस आयोजन में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें जनसुराज की नीतियों और विजन को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभा की अगुवाई लोहा पंचायत के मुखिया एवं जनसुराज के वरिष्ठ नेता जमादार सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बिहार की दशा-दिशा पर बेबाक चर्चा करते हुए कहा कि अब समय बदलाव का है। उन्होंने पारदर्शी और जनभागीदारी वाले शासन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
इस जनसभा में कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। जमुई जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बिट्टू, महिला जिलाध्यक्ष नीलम मेहता, चकाई विधानसभा प्रभारी रमाकांत पासवान, पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता और युवा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव जैसे नेता मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने साफ कहा कि जनता अब केवल वादे नहीं, व्यवस्था में बदलाव और समाधान चाहती है। जनसुराज पार्टी ने अपने विचारों और नीतियों के ज़रिए यह विश्वास दिलाया कि उनका उद्देश्य जनता को केवल विकल्प देना नहीं, बल्कि वास्तविक बदलाव लाना है।
सभा में मौजूद लोगों का जोश और उत्साह यह दर्शा रहा था कि चकाई विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे बिहार में अब राजनीतिक जागरूकता एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी
है।
0 Response to "लोहा में ‘बदलाव सभा’ में उमड़ा जनसैलाब, जनसुराज की नीतियों को मिला जनसमर्थन"
Post a Comment