
495वीं रविवारीय साइकिल यात्रा में बुकार ग्राम तक निकाली गई यात्रा, किया पौधारोपण व संरक्षण का संकल्प
Sunday
Comment
जमुई। साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजिस्टर्ड)’संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाने वाली रविवारीय साइकिल यात्रा के 495वें चरण में इस बार 10 सदस्यीय टोली ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से कचहरी, सिकरिया होते हुए बुकार ग्राम तक साइकिल यात्रा की। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर सोनपे और बुकार गांव में पौधारोपण कर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई। संस्था के सदस्यों प्रिंस कुमार और शांतनु सिंह ने बताया कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे बेहतर समय होता है।
यदि लोग इस समय अधिक से अधिक पौधे लगाएं, तो वे वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं से जुड़कर पर्यावरण सुधार के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। टीम द्वारा पूर्व में किए गए पौधारोपण का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें सभी पौधे जीवित और संरक्षित पाए गए। यह संस्था की निरंतर देखभाल और जागरूकता का परिणाम है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संकेत सिंह ने कहा कि मानसून में बहता वर्षा जल यदि संरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में जल संकट और अधिक गहराएगा। संस्था द्वारा जल संरक्षण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि स्थानीय जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सके।इस अभियान में गोलू कुमार, नंदलाल सिंह, सचिराज पद्माकर, सीपू सिंह, शांतनु कुमार, अमित कुमार, संकेत सिंह, प्रिंस राज, नीतीश कुमार, पंकज कुमार, गणेश रावत सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
0 Response to "495वीं रविवारीय साइकिल यात्रा में बुकार ग्राम तक निकाली गई यात्रा, किया पौधारोपण व संरक्षण का संकल्प"
Post a Comment