
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का भव्य स्वागत, जमुई में दिया बड़ा बयान
Tuesday
Comment
जमुई। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का आज जमुई आगमन हुआ। उनके स्वागत में जिले के विभिन्न हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सिकंदरा, महादेव सिमरिया, आंबेडकर चौक और सर्किट हाउस में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संगठन के जिला इकाई के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "जन सुराज में टिकट का बंटवारा पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होगा। जनभावना सर्वोपरि होगी। किसी प्रकार की सिफारिश, लॉबी या पटना जाकर टिकट लेने का दौर यहां नहीं चलेगा। उदय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और जन सुराज पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।
उन्होंने कहा, "जन सुराज सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए मैदान में है। इस बार जनता किसी के झांसे में नहीं आए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करे। उन्होंने बताया कि बिहार भर से बड़ी संख्या में लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर कई वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, विचार मंच जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, संजीव सिंह, राहुल सिंह, रूपेश सिंह, जमादार सिंह, अनिल शाह, प्रदीप चौधरी, महादेव मांझी, गोपाल पंडित, रमाकांत पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to " जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का भव्य स्वागत, जमुई में दिया बड़ा बयान"
Post a Comment