-->
 एक कुशल राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो

एक कुशल राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो



जद यू कार्यालय में भारतरत्न एवं देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने मौके पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस उपलक्ष्य पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि आज का दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उक्ति को मुख्यमंत्री श्री नीतीश ने पूरे बिहार में चरितार्थ कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गहरा रिश्ता था।

मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंभूशरण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, सुनील वर्णवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार मंटू, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण भारती, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई अन्य लोग मौजूदथ्तै।

0 Response to " एक कुशल राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article