
अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया विकास मित्र को नियुक्ति पत्र
Tuesday
Comment
मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के द्वारा प्रकाशित चयन सूत्री के आधार पर नीतीश कुमार पिता राम बालक कुमार पोस्ट पाठकचक पंचायत मिर्चा पाठकचक प्रखंड सिकंदरा जिला जमुई को नियुक्ति पत्र दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी जमुई के पत्रांक-176/क 6.6.2024 के आलोक में दिनांक 18.9.2024 को प्रखंड-सिकन्दरा, अनुमंडल जमुई जिला-जमुई में निम्नलिखित नियम एवं शतों पर संविदा आधारित नियोजन विकास मित्र के रूप में किया गया है।
विकास मित्र अपने कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु प्रशासन एवं लाभुकों के बीच का कार्य करेंगे। विकास मित्र का कार्य लेने की अधिकतम उम्र सीमा 60 वर्ष होगी। विकास मित्र सरकारी सेवक नहीं माने जायेंगे तथा नियोजन के पश्चात उनका चरित्र एवं 3 कार्य असंतोषप्रद होने की स्थिति में अनुमंडल या जिला परियोजना पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी की सहमति प्राप्त कर नियोजन समाप्त करने की कारवाई जिला परियोजना पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रत्येक विकास मित्र को प्रति माह बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा निर्धारित मानदेय का भुगतान किया जाएगा। संविदा आधारित नियोजन विकास मित्र द्वारा दी गयी जानकारी / प्रमाण पत्र असत्य पाए जाने पर उनका नियोजन रद्द कर दिया जाएगा।
0 Response to "अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया विकास मित्र को नियुक्ति पत्र "
Post a Comment