-->
प्रदेश से आने वालों  350 प्रदेशियों का किया गया जांच

प्रदेश से आने वालों 350 प्रदेशियों का किया गया जांच

प्रदेश से आने वालों  350 प्रदेशियों का किया गया जांच

जमुई। आकाश राज
जिले में विभिन्न राज्यों से आने वालों लोगों  की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। प्रत्येक दिन सदर अस्पताल में लगभग 250 से 300 लोगों  का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जमुई में एक ही कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मरीज नहीं मिला है। शुक्रवार को भी लगभग 350 बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सुबह से सदर अस्पताल के इमरजेंसी रूम के समीप डा. देवेंद्र  कुमार और डा. अरविन्द कुमार ने बारी-बारी से प्रदेश से आये लोगों का स्वास्थ्य जांच किया। वहीं दोपहर के बाद डा. धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी प्रदेश से आये लोगों का स्वास्थ्य जांच किया। हालांकि शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच में एक भी लोगों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया।
सदर अस्पताल में बनाया गया सर्किल :
लगातार प्रदेशियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल में सर्किल बनाया गया है। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलवक्त इमरजेंसी सेवा चालू है। लगातार प्रदेशियों का स्वास्थ्य जांच किया गया जा रहा है। लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर रखे इसके लिए सदर अस्पताल में भी एक-एक फीट की दूरी पर सर्किंल बनाया गया है।

0 Response to "प्रदेश से आने वालों 350 प्रदेशियों का किया गया जांच"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article