जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 23 फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
Friday
Comment
जमुई समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 13 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। इसके अलावा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय से संबंधित चार, ग्रामीण विकास विभाग के दो तथा पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग और नगर परिषद से एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने कहा कि पारदर्शी एवं त्वरित शिकायत निवारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

0 Response to "जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 23 फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश"
Post a Comment