-->
डीलक्स कंप्यूटर जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल

डीलक्स कंप्यूटर जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल



रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डीलक्स कंप्यूटर, जमुई में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान की सैकड़ों छात्राओं एवं बहनों ने निदेशक संतोष कुमार और शिक्षक अरुण कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। छात्राओं ने राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान डीलक्स कंप्यूटर संस्थान में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। संस्थान की मुस्लिम छात्राओं एवं बहनों ने भी निदेशक संतोष कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है।

ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए। शिक्षक अरुण कुमार ने भी सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डीलक्स कंप्यूटर संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देने वाले कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देता रहा है। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान संस्थान का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि प्रेम, विश्वास और भाईचारे की डोर समाज को मजबूती से जोड़ती है।

0 Response to "डीलक्स कंप्यूटर जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article