मंत्री श्रेयसी सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया
Saturday
Comment
जमुई। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का जन्मदिन शनिवार को जमुई अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मंत्री श्रेयसी सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र एवं राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, महामंत्री बृजनंदन सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन जी, अभिषेक राज, अजय पासवान, अभिषेक गुप्ता, ताहिर अंसारी, मुकेश सिंह, धीरज दुबे, शंभू पांडेय, राकेश सिंह, प्रमोद पाल, संजय साह, मिथलेश सिंह, सूरज सिंह, शंभू महतो, दिनेश मंडल, लव कुमार, सुरेंद्र तांती, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में जमुई के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। समारोह के अंत में सभी ने उनके दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगलकामना की।

0 Response to " मंत्री श्रेयसी सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया"
Post a Comment