-->
 गरही पुलिस की सक्रियता से दो वारंटी गिरफ्तार, थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

गरही पुलिस की सक्रियता से दो वारंटी गिरफ्तार, थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई



गरही। वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर गरही थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पलटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंट और इश्तहार वारंट से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ललू यादव, पिता जमुना यादव, निवासी मसरहंडी को कुर्की वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं शुकदेव मांझी, पिता केदार मांझी को इश्तहार वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। गरही थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सक्रियता दिखाने और लंबित वारंटों के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई करने को लेकर गरही थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पलटा एवं उनकी पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to " गरही पुलिस की सक्रियता से दो वारंटी गिरफ्तार, थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article