-->
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की पहली जिलास्तरीय बैठक संपन्न, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की पहली जिलास्तरीय बैठक संपन्न, जिला कमिटी का हुआ विस्तार



 इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) की जमुई जिला इकाई की पहली जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंभू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कमिटी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नीतेश कुमार तिवारी को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, दीपक कुमार ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश तांती को जिला उपाध्यक्ष, शंभू शरण सुमन को जिला महासचिव तथा सुधीर कुमार विश्वकर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विजय तांती, पिंटू कोड़ा, व्यावसायिक जिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दामोदर प्रसाद बरनवाल, आईजीएफ जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार तांती, पूर्व मुखिया आशीष कुमार तांती, जिला प्रवक्ता ललन कुमार सिंह, नूनेशर तांती (अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की पहली जिलास्तरीय बैठक संपन्न, जिला कमिटी का हुआ विस्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article